शाहजहांपुर, मार्च 28 -- मिर्जापुर। मिर्जापुर क्षेत्र के कीलापुर गांव में बना पैन्टून पुल खराब होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय क्षेत्र में फसलों की कटाई का कार्य जोरों पर चल रहा है, ऐसे में किसानों को भूसा, सरसों और गेहूं की फसल को खेतों से घर तक लाने में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार पुल के दो कैप्सूल में पानी भर जाने के कारण पुल ऊंचा-नीचा हो गया है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। वहीं कई स्थानों पर लकड़ी के पटरे भी हट गए हैं, जिससे हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है। किसानों और राहगीरों को जान जोखिम में डालकर पुल पार करना पड़ रहा है। गांव निवासी मुनेश, राम सिंह, जगतार सिंह, रामवीर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल पुल की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.