कीर्तिनगर में 4.54 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
देहरादून, जून 24 -- कीर्तिनगर। ऑपरेशन प्रहार के तहत कीर्तिनगर पुलिस ने 4.54 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि बीते मंगलवार रात्रि को चेकिंग अभियान के दौरान मलेथा चेक पोस्ट के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान व्यक्ति के कब्जे से 4.54 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। पुलिस ने रोहित शाह (31 वर्ष) निवासी कर्णप्रयाग, जनपद चमोली (हाल निवासी श्रीकोट, श्रीनगर) को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में व्यक्ति के नशा तस्करी गतिविधियों में संलिप्त होने के तथ्य प्रकाश में आए हैं। बताया कि व्यक्ति पहाड़ी क्षेत्रों में युवाओं को स्मैक की आपूर्ति करता था। बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर कार्रवाई गतिमान है। पुलिस टीम में विनय शर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.