देहरादून, मई 4 -- श्रीनगर। बद्रीनाथ राजमार्ग कीर्तिनगर पुल से एक महिला ने सोमवार को अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना तब मिली जब प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कीर्तिनगर कोतवाली प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे एक महिला द्वारा श्रीनगर क्षेत्र की ओर से अलकनंदा नदी में छलांग मारने की सूचना प्राप्त हुई है, महिला की पहचान रचना बमराडा (35 वर्ष), पत्नी सुभाष बमराडा, निवासी बिल केदार, पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। बताया कि फिलहाल महिला के नदी में कूदने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेस्क्यू टीम द्वारा अलकनंदा नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है और पुलिस पूरे मामले...