साहिबगंज, मार्च 1 -- उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी प्राणपुर जलबालु में बीते रात तीन दिवसीय कीर्तन का समापन कार्यक्रम से एक युवक लौट रहे थे।इसी बीच कीर्तन में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इधर कथित आरोपियों ने युवक को अपने घर के सामने अकेला पाकर पीछे से हमला कर दिया। उधर, घटना के बाद परिजनों ने घायल अवस्था में चिरंजीत मंडल (24) को इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के घुलियान स्थित डीडीएच अस्पताल ले गया। घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर कर दिया है। घायल के चाचा युधिष्ठिर मंडल ने बताया कि आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए बंगाल ले जाया गया है। लेकिन स्थानीय थाना से जख्म-प्रतिवेदन न रहने से इलाज में परेशानी हुई। इस मामले में राधानगर थाना में सनहा दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है।

ह...