रुडकी, मई 1 -- रुड़की। सिविल लाइंस शिव मंदिर परिसर में कीर्तन मंडली की बहनों ने मीठे गुलाब शरबत बांटा। संयोजिका सावित्री मंगला ने बताया कि मंडली की बहनों ने शरबत तैयार कर बांटा। ठंडे मीठे शरबत की व्यवस्था से लोगों ने मंडली के प्रयास की सराहना की। इस दौरान रेखा शर्मा, कोमल अग्रवाल, सरिता, मानवी त्यागी, रानी महेश्वरी, सुमन, नमिता, रानी, लिली टंडन, मधु शर्मा, निहारिका, नमिता एवं उषा त्यागी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...