बोकारो, मार्च 13 -- कसमार प्रखंड के खैराचातर में आयोजित सात दिवसीय प्रहरी मेला के दूसरे दिन बुधवार की रात भव्य कीर्तन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बगदा, शंकरडीह, जामकुदर, ललमटिया, भवानीपुर, गोरियाकुदर, खिजरा, हरनाद, रानीटांड आदि गांवों के कीर्तन दलों ने भाग लिया और अपनी मनमोहक प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों को देर रात तक भक्ति रस में डुबोए रखा। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि अधिकांश कीर्तन मंडलियां महिलाओं की थीं। महिलाओं द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर बगदा और ललमटिया के कलाकारों ने आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत कीं, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। वहीं सिल्ली के बाल कलाकार अश्विनी महतो की विशेष प्रस्तुति ने भी उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पूर्व का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.