आगरा, दिसम्बर 14 -- कैंसर रोगियों के इलाज में कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी के साथ योग, ध्यान और पोषण को भी जोड़ना चाहिए। इससे इलाज के दुष्प्रभाव कम होते हैं। मरीज के जीवन की गुणवत्ता बढ़ती है। रिकवरी भी तेजी से होती है। यह बात एमजी रोड स्थित एक होटल में 'कैंसर रोगी के इलाज में रोबोटिक्स और इंटीग्रेटिव ऑन्कोलॉजी' विषय पर आयोजित राउंड टेबल मीटिंग में वरिष्ठ ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अंकुर प्रकाश ने कही। बैठक में नए इलाज के विकल्पों पर विशेषज्ञों, सर्जनों और ऑन्कोलॉजिस्टों ने मंथन किया। वहीं रोबोटिक सर्जरी के वर्तमान और भविष्य पर यशोदा हॉस्पिटल के कैंसर सर्जन डॉ. प्रवीण मेंदीरत्ता और डॉ. संजीव तुली ने व्याख्यान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...