अलीगढ़, अप्रैल 10 -- छर्रा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के परिसर में आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 269/24 में संपत्ति की नीलामी प्रक्रिया आयोजित की गई। इस दौरान नीलामी में भाग लेने के लिए पंजीकृत ठेकेदारों में बैसवी (शॉपिंग मॉल प्रॉपर्टर अरविंद कुमार), अलीशेर, देवेंद्र और मोहित गुप्ता शामिल हुए। नीलामी की प्रक्रिया मजिस्ट्रेट मयंक गोयल, नायब तहसीलदार अतरौली तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार और कोतवाली छर्रा प्रभारी उदयभान सिंह की मौजूदगी में संपन्न कराई गई।बताया गया कि संबंधित संपत्ति की सरकारी कीमत 1 करोड़ 71 लाख रुपये निर्धारित की गई थी। इतनी अधिक कीमत सुनकर सभी ठेकेदारों ने बोली लगाने में असमर्थता जताई और किसी ने भी बोली नहीं लगाई। इसके चलते मजिस्ट्रेट मयंक गोयल ने नीलामी की कार्यवाही को निरस्त कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.