नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- नई दिल्ली। वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेश चंद्रा ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी यात्री वाहनों की कीमतों में जिंस लागत बढ़ने के दबाव के बीच आगे भी चरणबद्ध ढंग से बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है। चंद्रा ने कंपनी की नई सेडान कार 'एरिस' की पेशकश के अवसर पर कहा कि टीएमपीवी जिंस लागत में हुई बढ़ोतरी के एक महत्वपूर्ण हिस्से का बोझ अभी खुद ही उठा रही है और लागत घटाने के प्रयास भी जारी रखे हुए है। टाटा मोटर्स ने इस महीने की शुरुआत में अपने वाणिज्यिक वाहनों के सभी खंडों में एक प्रतिशत तक कीमतें एक अक्टूबर से बढ़ाने की घोषणा की थी। यह भी पढ़ें- 10.24-इंच टचस्क्रीन, 360deg कैमरा, 6 एयरबैग के साथ एरिस लॉन्च, कीमत Rs.5.29 लाख; ये डिजायर से Rs.1 लाख सस्ती

हिंदी हिन्द...