गोरखपुर, मार्च 29 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र में गोरखपुर-देवरिया मार्ग स्थित एक मैरिज लॉन के सामने स्थित मौर्य बैटरी हाउस में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर कीमती बैटरी, इनवर्टर और नगदी पार कर दी। पीड़ित रामगोपाल मौर्य की तहरीर पर खोराबार पुलिस ने शनिवार देर रात अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर पीआरबी व थाना पुलिस की समय-समय पर गश्त होती रहती है, इसके बावजूद चोर वारदात को अंजाम देने में सफल रहे। थाना क्षेत्र के सिकटौर निवासी रामगोपाल मौर्य की उक्त स्थान पर इनवर्टर-बैटरी की दुकान है। वह रोजाना की तरह शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे।शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे जब वह दुकान पहुंचे तो शटर का ताला टूट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.