कटिहार, दिसम्बर 22 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत पौध संरक्षण परामर्श योजना के तहत रबी वर्ष 2025- 26 के तहत पौधा संरक्षण पाठशाला का आयोजन प्रखंड के डंडखोरा पंचायत के घोघरा गांव में किया गया। कार्यक्रम में सहायक निदेशक पौधा संरक्षण रोमी कुमारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवानी गुप्ता, हसनगंज प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनीषा यादव,नोडल कृषि समन्वयक अभिनंदन कुमार झा मुख्य रूप से मौजूद थे । इस मौके पर सहायक निदेशक पौधा संरक्षण ने किसानों को संबोधित करते हुए फसलों को कीटों, बीमारियों और खरपतवारों से बचाने, एकीकृत कीट प्रबंधन , जैविक खेती, बीज उपचार, और मिट्टी व पानी के सही प्रबंधन जैसी तकनीक पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती करके पैदावार बढ़ा सकें और पौधों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित कर सक...