मुंगेर, अप्रैल 18 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर थाना क्षेत्र के पढ़भढ़ा गांव की रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला की जान कीटनाशक दवा खाने से चली गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, पढ़भढ़ा गांव निवासी दीपक दास की पत्नी राधा देवी ने गुरुवार की रात घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पति दीपक दास उसे अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर लेकर पहुंचे, जहां मौजूद चिकित्सक डा. केशव कुमार निराला ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा उसे भागलपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही राधा देवी की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास घटना की सूचना मिलते ही तारापुर थानाध्यक्ष राजकुमार अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और मामले की जानक...