लखनऊ, अप्रैल 25 -- यूपी में गन्ना की खेती करने वाले किसानों को कीट से बचाव के लिए सतर्क किया गया है। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग की ओर से गन्ना की खेती को कीटों से बचाने के लिए विभाग के शोध वैज्ञानिकों के सुझाव जारी किए गए हैं। इस समय गन्ने की फसल पर अंकुर बेधक (अर्ली शूटर बोरर) और चोटी बेधक कीट (टाप बोरर) का खतरा मंडरा रहा है।अप्रैल से जून महीने तक गन्ना किसानों को विशेष सर्तकता बरतने की सलाह दी गई है। विभाग की ओर से फसल को नुकसान होने से बचाने और अच्छी पैदावार के लिए जरूरी उपाय करें। यह भी पढ़ें- गन्ना की फसल में लगी पोक्का बोइंग बीमारी अंकुर बेधक एवं चोटी बेधक कीट से प्रभावित पत्तियों या कल्लों पर अंडे के समूह व सूंडी को तोड़कर नष्ट कर दें। जैविक नियंत्रण के लिए ट्राइकोकार्ड 15 दिन के अंतराल पर उपयोग करें। वयस्क कीट पकड़ने के लिए...