एटा, अप्रैल 10 -- केंद्र सरकार के सख्त निर्देशों की अनदेखी करना जिले के कीटनाशक दवा विक्रेताओं को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार को जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए जिले के 35 रासायनिक कीटनाशक विक्रेताओं के बिक्री लाइसेंस निलंबित कर दिए। यह कार्रवाई आईपीएमएस पोर्टल पर लाइसेंसों का पंजीकरण न कराने के कारण की गई। जिले के कीटनाशी रसायन विक्रेताओं को इंटीग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आईपीएमएस) पोर्टल पर कीटनाशक दवा बिक्री लाइसेंस पंजीकरण कराना अनिवार्य है। बावजूद इसके जिले के रासायनिक कीटनाशक दवा विक्रेता आईपीएमएस पोर्टल पर लाइसेंस पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा नहीं कर रहे हैं। जिसे देखते हुए शुक्रवार को जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने प्रथम चरण में जिले भर के 35 कीटनाशक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए।जिला कृषि रक्षा अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.