चंदौली, मई 20 -- चंदौली, संवाददाता। विकास भवन स्थित कार्यालय में जिला कृषि रक्षा अधिकारी स्नेह प्रभा की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले की कीटनाशक दुकानदारों को आईपीएमएस पोर्टल संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही थोक एवं फुटकर कीटनाशी दुकानदारों को आनलाइन व्यवस्था अपनाने का निर्देश दिया।इस अवसर पर कृषि रक्षा अधिकारी ने कहा कि सभी दुकानदार अपनी दुकानों के क्रय-विक्रय का पूरा विवरण आईपीएमएस पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड करें। ताकि विभागीय निगरानी और पारदर्शिता बनी रहे। प्रशिक्षण के दौरान दुकानदारों को पोर्टल पर पंजीकरण, स्टॉक अपडेट, बिक्री विवरण अपलोड करने और तकनीकी समस्याओं के समाधान की जानकारी दी गई।कहा कि अब तक जिले के ...