कन्नौज, फरवरी 9 -- तालग्राम, संवाददाता। किसी बात से नाराज होकर युवक ने कीटनाशक दवा पी ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के बिरियन नगला निवासी बलवीर 35 वर्षीय ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर देख परिजन उसे सीएचसी तालग्राम लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने तत्काल इलाज शुरू किया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने युवक को मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उसे किसी अन्य अस्पताल लेकर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...