औरैया, मार्च 14 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामपुर बोडेपुर गांव में शनिवार को एक महिला ने कीटनाशक दवा पी ली, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। रामपुर बोडेपुर गांव निवासी सीमा देवी पत्नी कमलेश बाथम ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर पर कीटनाशक दवा पी ली। दवा पीने के कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई। हालत बिगड़ती देख परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा ले गए। सीएचसी में तैनात डॉक्टर ललित ने महिला का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक राशिद ने मामले की जानकारी ल...