गोरखपुर, अप्रैल 5 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कुवाबार के कनपुरवा टोला में शनिवार रात कीटनाशक पीने से बीमार हुए तीनों मासूम अब पूरी तरह खतरे से बाहर हैं। परिजन रविवार को उन्हें इलाज के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज से घर लेकर चले आए। जानकारी के अनुसार, सहजनवा थाना क्षेत्र के कुवाबार निवासी समरजीत निषाद की चार वर्षीय बेटी अनुराधा, चचेरे भाई शत्रुघ्न की तीन वर्षीय बेटी मीनाक्षी और एक वर्षीय बेटा शिवांश घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान उन्हें पड़ा हुआ कीटनाशक का डिब्बा मिल गया, जिसे खोलकर तीनों ने पी लिया। कुछ ही देर बाद अनुराधा की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद शिवांश और मीनाक्षी की भी हालत खराब हो गई। घबराए परिजन बच्चों को तुरंत सीएचसी ठर्रापार ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से हालत...