औरैया, मई 29 -- अछल्दा। थाना क्षेत्र के नगला भजू गांव निवासी एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक दवा पी ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अन्यत्र ले जाया गया। जानकारी के अनुसार नगला भजू निवासी रोहित पुत्र बलवीर ने गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे कीटनाशक दवा पी ली। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह घर पर ही बेहोश हो गया। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में युवक को सीएचसी अछल्दा लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू करते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ बताया गया कि बाद में परिजन युवक को बेहतर उपचार के लिए अन्यत्र ले गए। घटना को लेकर क्षेत्र में च...