औरैया, दिसम्बर 10 -- अछल्दा थाना क्षेत्र के बघईपुर खेरा गांव में बुधवार सुबह एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक दवा पी ली। इससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों ने युवक की हालत खराब होती देख उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर बताई और बेहतर इलाज के लिए युवक को चिचौली रेफर कर दिया। युवक की पहचान गोविंद सिंह पुत्र नाथूराम निवासी बघईपुर खेरा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि घटना कैसे हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.