भभुआ, अप्रैल 18 -- भभुआ। शहर में रहकर सफाईकर्मी का काम करनेवाली महिला की आठ वर्षीया बेटी ने कीटनाशक दवा खा ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। पीड़िता आंचल कुमारी औरंगाबाद जिला निवासी प्रदीप राम की बेटी है। परिजनों ने बताया कि भूल से बच्ची ने कीटनाशक दवा खा ली है। भोज में कुर्सी पर बैठने को ले मारपीट भभुआ। सदर थाना क्षेत्र के रूइयां गांव में आयोजित कार्यक्रम में भोज खाने के दौरान कुर्सी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिससे दो लोग घायल हो गए। घायलों में रुइयां जमीर अंसारी व अख्तर अंसारी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- कीटनाशक दवा खाने से तबीयत बिगड़ी कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां के चिकित्सक द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। दो बाइक हुई चोरी मामले में प्...