चाईबासा, मई 19 -- चाईबासा। सदर अस्पताल के एमटीसी सभागार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाइबासा के इनडोर में कीटनाशक छिड़काव पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। टेक्निकल प्रवेक्षक अहसन फारुख द्वारा छिड़काव संबंधी सभी तकनीकी जानकारी दी गई। डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम ने कीटनाशी छिड़काव में सहिया, छिड़काव कर्मियों तथा समवर्ती प्रवेक्षक एएनएम तथा एमपीडब्ल्यू की भूमिका से अवगत कराया। सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सूक्ष्म कार्ययोजना के अनुरूप तकनीकी मापदंड के अनुसार कार्य का संपादन किया जाए। यह भी पढ़ें- हजारीबाग में 20 मई से शुरू होगा कीटनाशी छिड़काव अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...