गिरडीह, जून 1 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। कीटनाशक दवा खाने से रविवार दोपहर एक 13 वर्षीया किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेंगाबाद के एक प्राईवेट क्लिनिक में भर्ती कराया है। चिकित्सीय जांच के बाद किशोरी की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जाती है। किशोरी फिटकोरिया पंचायत के एक गांव की रहनेवाली है। परिजनों ने बताया कि घर में रखी कीटनाशक दवा को उसने भूल वश खा ली। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने से परिजनों को इसकी जानकारी हुई। तब परिजन उसे इलाज के लिए बेंगाबाद ले आए और उसे क्लिनिक में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...