गढ़वा, मई 10 -- गढ़वा। भवनाथपुर थाना क्षेत्र के डगर गांव निवासी केएन सिंह की 25 वर्षीया पुत्री शिखा सिंह ने रविवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उसके बाद शिखा कीटनाशक खा गई। गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर ले गए। यह भी पढ़ें- कीटनाशक खाकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...