गढ़वा, मई 28 -- गढ़वा। डंडई थाना क्षेत्र के सोनेहरा गांव निवासी रंजीत राम की पुत्री 15 वर्षीया संध्या कुमारी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि किसी बात को लेकर घर में परिजनो ने उसकी डांट लगाई थी। उसी बात से उग्र होकर उसने कीटनाशक खा ली। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...