गढ़वा, अप्रैल 5 -- गढ़वा। चिनिया थाना क्षेत्र के चपकली गांव निवासी प्यारी चौधरी का पुत्र 21 वर्षीय दीपक कुमार चौधरी कीटनाशक खाकर बीमार हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। परिजनों ने बताया कि उसका इलाज चल रहा है। वह अपना दवा समझकर खा गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...