गढ़वा, मई 10 -- गढ़वा। भवनाथपुर थाना क्षेत्र के चौरासी गांव निवासी मुस्तकीम अंसारी का 24 वर्षीय पुत्र सुहैल अंसारी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उससे आक्रोशित होकर सुहैल ने कीटनाशक खा लिया। गंभीर स्थिति में उसे सदर अस्पताल लाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...