कीटनाशक खाकर किशोरी के किया आत्महत्या का प्रयास
गढ़वा, जून 10 -- गढ़वा। कांडी थाना क्षेत्र के सलेया गांव निवासी सुरेंद्र शर्मा की पुत्री 17 वर्षीया कौशल्या कुमारी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए मोबाइल को लेकर आपस में भाई बहन में विवाद हुआ था। उसके बाद उसकी मां ने दोनों को मोबाइल पर पढ़ाई करने से मना कर दिया। उसी बात से आक्रोशित होकर कौशल्या ने कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सको के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.