गढ़वा, दिसम्बर 11 -- गढ़वा। मझिआंव थानांतर्गत पूरहे गांव निवासी दुखन रजवार का पुत्र 27 वर्षीय छोटन रजवार कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। उसी बात को लेकर युवक ने कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...