लखीमपुरखीरी, अप्रैल 27 -- कृषि रक्षा रसायनों की गुणवत्ता की जांच के लिए दुकानों पर छापामारी की गई। डीएम अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीमों ने दुकानों की जांच के साथ ही कीटनाशकों के 14 सैम्पल भरकर जांच के लिए भेजा गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य नकली व घटिया कीटनाशकों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाते हुए कृषि रसायनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। जिला कृषि रक्षा व कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर गठित टीमों ने कुल 30 कीटनाशक दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध दिखने पर कीटनाशकों के 14 नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। यह भी पढ़ें- कीटनाशक दुकानों पर छापे, पांच संदिग्ध नमूने लिए जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर एक विक्रेता का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। वहीं एक विक्रेता ...