औरैया, अप्रैल 11 -- बिधूना, संवाददाता। शासन स्तर पर भले ही स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हों, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। विकासखंड बिधूना की ग्राम पंचायत बेलपुर बेला के मजरा रौनहां में सफाई व्यवस्था ध्वस्त है, जिससे ग्रामीणों को कीचड़ और गंदगी से भरी गलियों में आवागमन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। मजरा रौनहां की मुख्य गलियां लंबे समय से गंदगी और जलभराव की समस्या से जूझ रही हैं। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण घरों का गंदा पानी गलियों में भर जाता है, जिससे हालात और खराब हो जाते हैं। गलियों में जगह-जगह कीचड़ और गंदा पानी जमा है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को होती है। उन्हें गंदगी से भरी गलियों से गुजरते समय कपड़े समेटकर चल...