साहिबगंज, मई 7 -- तीनपहाड़। पिछले कुछ दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश से तीनपहाड़ बस स्टैंड कीचड़मय हो गया है। इससे स्थानीय लोगों व यात्रियों को आने जाने में इससे काफी परेशानी हो रही है। बसस्टैंड के पास ही थाना होने से ज्यादातर लोगों की आवाजाही का एक मात्र रास्ता यही है। तीनपहाड़ से बोरियो, बोआरीजोर, देवघर, जसीडीह, गोड्डा व महगामा के लिये बसे व छोटे वाहन चलती हैं । कीचड़ में ही यात्रियों को बस व अन्य वाहनों में चढ़ना और उतरना पड़ता हैं। स्थानीय लोगो का कहना है अगर बसस्टैंड के पानी निकासी के लिए जाम पड़े नाला को साफ करवा दिया जाए तो इस समस्या से निजात मिल सकती है। यह भी पढ़ें- कीचड़-गढ्ढों में तब्दील हुआ तीनपहाड़ बसस्टैंड फोटो 6, तीनपहाड़ बस स्टैंड जाने वाली सड़क का हाल।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.