नई दिल्ली, अगस्त 26 -- एथर एनर्जी 3 दिन बाद यानी 29 अगस्त को बेंगलुरु में एथर कम्युनिटी डे इवेंट के दौरान नया कोनार्क (Konarc) इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी। इसे एक अफॉर्डेबल और बड़े पैमाने पर बिकने वाले मेनस्ट्रीम प्रोडक्ट के तौर पर पेश किया जा रहा है। उम्मीद है कि कोनार्क की एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख से 1.25 लाख के बीच होगी। खास बात यह है कि यह स्कूटर एथर का पहला ऐसा प्रोडक्शन मॉडल है जिसे कंपनी के नए मॉड्यूलर EL प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। यह प्लेटफॉर्म फ्यूचर में कई तरह के इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए बेस का काम करेगा। इसे लॉन्च करने से पहले, एथर ने इंस्टाग्राम पर स्कूटर की टेस्टिंग प्रोसेस की झलक दिखाई है। इस टेस्टिंग को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह रियल लाइफ में सालों तक स्कूटर के इस्तेमाल के एक्सपीरियंस को दोहरा सके। इसके डेवलपमेंट प...