शाहजहांपुर, जून 14 -- ददरौल। विकासखंड भावलखेड़ा की ग्राम पंचायत गुवारी में कीचड़ भरी गलियों से ग्रामीण निकालने को मजबूर है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में साफ सफाई व्यवस्था चौपट है। वर्षों से नालियों की सफाई नहीं हुई है। नालियों में कीचड़ भरी है। पानी का समुचित निकास नहीं है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी भावलखेड़ा को शिकायती पत्र दिया है। पत्र में मांग की गई है कि सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। अन्यथा ग्रामीण प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में नर सिंह, गया प्रसाद,राजकुमार, गौरव,अमित, अनित, शेर सिंह, सुनील, सुमित, फूलचंद,प्रहलाद आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कीचड़ भरी गलियों से निकलने को ग्रामीण मजबूर यह भी पढ़ें- 21-कराईकेला बाजार में जलजमाव की समस्या पर ग्रामीणों की हुंकार, नाली निर्माण की उठी ...