महाराजगंज, मार्च 16 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम खरचौली में होली में कीचड़ फेंकने की शिकायत करने पर कुछ लोगों ने एक शख्स के साथ मारपीट कर ली। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।ग्राम खरचौली निवासी मदन प्रजापति द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि होली के दिन कुछ लोगों ने कीचड़ फेंक दिया था। शनिवार की शाम को इसकी शिकायत करने पर कुछ लोग उसे गाली देते हुए लाठी डंडा से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। एसओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर संतोष, हीरालाल और एक महिला सभी निवासी ग्राम खरचौली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...