संवाददाता, सितम्बर 10 -- अंबेडकरनगर के मोहरई गांव में चार साल से जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों का बुधवार को सब्र जवाब दे गया। डीबीएस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सड़क पर जमा गंदे पानी के बीच प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जेन-अल्फा के हाथों में डीएम को संबोधित पोस्टर लेकर बच्चों ने जल निकासी की व्यवस्था कराने और सड़क की मरम्मत की मांग उठाई। गांव में बच्चा राम के घर से संगीता वर्मा के घर तक करीब 100 मीटर सड़क की हालत बेहद खराब है। पानी निकलने की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर हमेशा गंदा पानी जमा रहता है। बारिश होने पर स्थिति और गंभीर हो जाती है और पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। लंबे समय से पानी जमा होने के कारण दुर्गंध के साथ संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठान...