संतकबीरनगर, सितम्बर 14 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद ब्लॉक अंतर्गत दरुआ जप्ती माफ़ी गांव में कीचड़ और गंदगी के चलते निकलना दुश्वार हो गया है। मौजूदा समय में गांव की आबादी दो हजार से ज्यादा है। जिसमें करीब 1000 से 1100 मतदाता अपने मत का प्रयोग करते हैं। गांव की सफाई व्यवस्था बदहाल हो गई है। सफाई के अभाव में जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं। नाला, नालियां जाम हैं। गंदगी से भरे पड़े हैं। जिसकी वजह से लोगों को जल निकासी की समस्या से जूझना पड़ता है। जगह-जगह गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है। राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। गांव की पेयजल व्यवस्था बदहाल है। घर-घर जल परियोजना अधूरी पड़ी है। वहीं जनता को सुविधा देने के लिए बन रहा पंचायत भवन अधूरा पड़ा है। ग्राम पंचायत की अधिकांश सड़कें टूट कर जर्जर हो चुकी हैं। ह...