सहरसा, जून 15 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने गूगल मीट के माध्यम से मंगलवार को आयोजित होने वाले सहयोग सह जन कल्याण शिविर के सफल एवं सुचारू आयोजन के तैयारियों की समीक्षा किया। सहयोग शिविर के लिए प्राप्त आवेदनों की निष्पादन स्थिति, राजस्व महाअभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों तथा राजस्व संबंधी मामलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के अविलंब एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- पंचायतों में आज लगेगा सहयोग शिविर, पेंशन और आवास योजनाओं तक की मिलेगी सुविधासहयोग शिविर की योजना प्रखंडवार जिले में 15 चिन्हित स्थलों पर सहयोग शिविर का आयोजन डीएम, डीडीसी एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में किया जा रहा है। वहीं केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रस...