नई दिल्ली, मई 13 -- गोल्ड हमारी परंपरा का हिस्सा है। किसी भी शुभ मौके पर, त्योहार पर या गिफ्ट के रूप में सोना खरीदना या देना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा गोल्ड इनवेस्टमेंट के हिसाब से भी अच्छा ऑप्शन होता है। साल दर साल सोने की कीमतें बढ़ती ही जाती है। इंडिया में महिलाओं के लिए सोने की ज्वैलरी बनाना इस तरह से परंपरा का हिस्सा है कि कानून में भी इसे स्त्री धन माना जाता है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर सबसे ज्यादा सोना कहां मिलता होगा। भारत में एक शहर ऐसा है जिसे गोल्ड कैपिटल के नाम से लोग जानते हैं। ये शहर है केरल राज्य में, जहां पर सदियों से हजारों सोने की दुकानें, वर्कशॉप मौजूद हैं और ये इंडिया का सबसे बड़ा गोल्ड मार्केट है।त्रिशूर को बोला जाता है गोल्ड कैपिटल केरल का त्रिशूर शहर गोल्ड कैपिटल के रूप में जाना जाता है। यहां पर हजार...