किस विश्वविद्यालय में कौन-सा हो रहा शोध, होगा सार्वजनिक
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार के विश्वविद्यालयों में कौन-सा शोध हो रहा है, यह अब सार्वजनिक होगा। लोकभवन ने सभी विश्वविद्यालयों को इसका निर्देश दिया है। पीएचडी के रेगुलेशन के तहत सभी विश्वविद्यालयों को अपने यहां होने वाले रिसर्च को विवि की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। शोध के दोहराव पर अंकुश लगाने के लिए लोकभवन ने यह निर्देश सभी विश्वविद्यालयों को दिया है। विश्वविद्यालयों की वेबसाइट पर सभी शोध के टॉपिक अपलोड किये जाएंगे जिससे पता चल सकेगा कि किस विश्वविद्यालय में किस विषय में कौन से टॉपिक पर शोध किया जा रहा है। बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह का कहना है कि लोकभवन की यह बेहतर पहल है। इससे छात्रों को भी फायदा होगा。
विश्वविद्यालयों में गाइड के नाम किये जाएंगे सार्वजनिक सभी विश्वविद्यालयों में शोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.