नई दिल्ली, अगस्त 2 -- हींग किचन का वह मसाला है, जो हर दिन खाने का जायका बढ़ाने में मदद करता है। दाल में तड़का लगाने से लेकर सब्जी में सौंधापन लाने तक में इसका इस्तेमाल किया जाता है। हींग हर दिन हम खाते हैं लेकिन क्या आप इसके फायदों के बारे में जानते हैं। हजारों सालों से हींग खाई जा रही है और पहले ये बड़े पत्थर के रूप में आती थी, अब छोटी डिब्बी में पाउडर जैसी महीन हींग आने लगी है। हींग खाने के कई फायदे हैं लेकिन अगर आप मिलावटी नहीं खा रहे होंगे। आर्युवेदिक डॉक्टर दीपक कुमार ने हींग के फायदों के साथ कब और किस बीमारी में इसे कैसे खाना चाहिए बताया। साथ ही मिलावटी हींग की पहचान कैसे करें, ये भी जान लीजिए।हींग में कौन से तत्व पाए जाते हैं? हींग में रेजिन, गोंद, एसेंशियल ऑयल, फेरूलिक एसिड, सल्फर युक्त यौगिक, कुमारिन्स, फ्लेवोनॉयड्स, एंटीऑक्सीडें...