किस दिन है पितृ दिवाली, इस दिन दीपदान कैसे करते हैं और पितर क्यों प्रसन्न होते हैं?
नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि (पितृ पक्ष) को पितृ दिवाली मनाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि आश्विन कृष्ण त्रयोदशी तिथि को यमराज सभी पितरों को पृथ्वी लोक पर भेजते हैं। ऐसा माना जाता है कि सभी पितृ केवल अपनी श्राद्ध तिथि पर ही भोजन ग्रहण करने पितृ लोक से पृथ्वी पर आते हैं, लेकिन इस दिन सभी पितृ अपने परिवार के बीच भोजन ग्रहण करने आते हैं।क्या करें पितृ दिवाली के दिन? इस दिन गया के विष्णुपद मंदिर और फल्गु नदी के देवघाट पर महादीपदान किया जाता है। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग विष्णुपद मंदिर के समीप प्राचीन दक्षिणार्क सूर्य मंदिर के सूर्यकुंड पर भी दीपदान करते हैं। इस दौरान श्रद्धालु अपनी सामर्थ्य और श्रद्धा के अनुसार 108 से लेकर 1000 तक दिये जलाते हैं। इस अवसर पर यहां शाम के समय आतिशबाजी करके अपने पितरों के प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.