संवाददाता, अप्रैल 9 -- Pilibhit Numismatics Nitin Saxena: हम लोग सिक्कों को सिर्फ लेन-देन का जरिया मानते हैं, लेकिन पीलीभीत के नितिन सक्सेना के लिए हर सिक्का एक कहानी है। छोटे-छोटे निशान जैसे डॉट, स्टार या बिना चिह्न के सिक्के इतिहास और उसके पीछे की कहानी की एक अलग दुनिया खोल देते हैं। आवास विकास के निवासी अनिल सक्सेना के पुत्र नितिन को यह शौक बचपन में ही लग गया था। पिता से पॉकेट मनी के रूप में मिलने वाले सिक्कों को उन्होंने संभालकर रखना शुरू किया। यही शौक धीरे-धीरे जुनून में बदल गया और आज उनके पास मुगलकालीन सिक्कों से लेकर आधुनिक दौर तक के सैकड़ों सिक्कों का संग्रह है। नितिन सक्सेना के कलेक्शन की खास बात यह है कि इसमें देश की चारों टकसाल हैदराबाद, मुंबई, कोलकाता और नोएडा में बनाए गए सिक्के शामिल हैं। नितिन न सिर्फ इन्हें देखकर पहचान जाते...