वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी। मस्तिष्क की संरचना और कार्यप्रणाली को समझने के उद्देश्य से वसंत कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को स्पेक्ट्रम 360 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. रचना श्रीवास्तव और विभागाध्यक्ष डॉ. शुभ्रा सिन्हा ने विद्यार्थियों को ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान आईकॉनिक ब्रेन के संस्थापक अरुण मौर्य और ज्योति सिंह ने न्यूरोडाइवर्सिटी पर बात करते हुए ऑटिज़्म के कारणों, उपचार, वास्तविक जीवन के केस स्टडीज़, मस्तिष्क की संरचना और कार्यप्रणाली के बारे में बताया। साथ ही कहा कि हमारी किस्मत हमारे हाथों में नहीं, बल्कि हमारे न्यूरॉन्स में होती है। कार्यक्रम में क्विज़ प्रतियोगिता के आयोजन के साथ ही लघु फिल्म 'होमवर्क' का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर डॉ. ...