किस्मत बदलने उज्जैन आया था ड्रग किंगपिन, श्रद्धालु बनकर पहुंची पुलिस ने दबोचा
उज्जैन, जून 6 -- राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश प्रदेश तक जिस ड्रग किंगपिन राकेश जाट को पकड़ने के लिए पुलिस महीनों मेहनत करती रही, वह आखिरकार उज्जैन में पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। उसके पकड़े जाने की कहानी किसी क्राइम थ्रिलर फिल्म से कम नहीं है। उसे गिरफ्तार के लिए जगह-जगह छापेमारी की गई, मुखबिरों को सक्रिय किया गया, हर संभव ठिकाने पर पहुंचकर उसकी तलाश की गई। जैसे ही पुलिस को लगता कि राकेश पकड़ में आने ही वाला है, वो फिर चकमा देकर गायब हो जाता और पुलिस की पूरी मेहनत पर पानी फिर जाता। पुलिस महीनों इस ड्रग तस्करी के किंगपिन को भूतों की तरह ढूंढती रही लेकिन आखिर में पुलिस को सफलता तब मिली जब वह खुद किस्मत बदलने के लिए एक ज्योतिष तक जा पहुंचा। ज्योतिष के कहे अनुसार वह उज्जैन के एक मंदिर में पूजा करने पहुंचा जहां पुलिस ने भेष बदल कर उसे पकड़ लिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.