शाहजहांपुर, अप्रैल 3 -- पुवायां। किस्त वसूली करने गए कंपनी कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लखीमपुर खीरी के थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के सिकटिया कुशमौरी निवासी अंकित मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह शाहजहांपुर स्थित एक फाइनेंस कंपनी में क्रेडिट ब्रांच मैनेजर हैं। आरोप है कि पुवायां थाना क्षेत्र के घूरखेड़ा निवासी अखिलेश शर्मा ने कंपनी से लोन लिया था, जिसकी किस्त हर माह 4 तारीख को जमा करनी होती है, लेकिन वह लगातार टालमटोल कर रहे थे। बताया गया कि 31 मार्च को किस्त लेने के लिए अंकित मिश्रा राजीव चौक पहुंचे, तभी विशाल शर्मा ने अपने साथियों के साथ गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस...