आगरा, अप्रैल 22 -- सदर बाजार थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन पर धमकी देने का मामला सामने आया है। नगला पदमा निवासी योगेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने गाड़ी की किस्त न भरने को लेकर सवाल किया। जब उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति ठीक न होने की बात कही, तो आरोपी ने मां-बहन की गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी ने पीड़ित को सड़क पर न दिखने की चेतावनी दी, जिससे वह भयभीत हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- खुद को क्राइम इंस्पेक्टर बताकर दी धमकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...