मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। लोन का पैसा चुकता कर एनओसी मांगने पर माइक्रो फाइनेंस कर्मियों ने महिला को बकाया बताकर भगा दिया। अब हर दिन उसे लोन का बकाया राशि चुकाने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। जबकि महिला के पास लोन के किस्त चुकाने के सबूत भी हैं। पीड़ित महिला ने शनिवार को पुलिस में शिकायत की। सकरा पुलिस ने बताया कि शिकायत मिली है। इसकी जांच होगी। नोड्यूज प्रमाण पत्र लेने के लिए जब महिला माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कार्यालय गई तो उसे कहा गया कि किस्त वसूलने वाला फील्ड कर्मी नौकरी छोड़ दी है। किस्त चुकाना होगा। इसकी शिकायत लेकर सिहो गांव की महिला पूजा देवी शनिवार को सकरा थाना पहुंची। महिला ने 34,820 रुपये लोन लिया था, जिसका किस्त 550 रुपया साप्ताहिक जमा करना था, जो उसने जमा कर दिया। इसकी रशीद भी है। महिला ने पुलिस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.