गोरखपुर, अप्रैल 4 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। टोरेंट गैस के आच्छादन वाले मोहल्लों में पीएनजी का कनेक्शन किस्तों में भी ले सकेंगे। टोरेंट गैस ने स्पष्ट किया है कि पीएनजी कनेक्शन के लिए जिन लोगों ने पहले आवेदन किया है कि उन्हें पुन: आवेदन करने की जरूरत नहीं है। जहां से पाइप लाइन गुजरी है उन क्षेत्रों में पीएनजी कनेक्शन दिए जा रहे हैं। पीएनजी का घरेलू कनेक्शन के लिए 6090 रुपये एकमुश्त देकर कनेक्शन लिया जा सकता है। इसमें 590 रुपये जीएसटी समेत कनेक्शन शुल्क हैं। वहीं 5500 रुपये सुरक्षा राशि है। हर दो माह पर बिल जनरेट होता है। ऐसे लोग जो 6090 रुपये एक मुश्त नहीं दे सकते, वे सिर्फ पंजीकरण राशि 590 रुपया देकर कनेक्शन ले सकते हैं, सुरक्षा राशि 13 बिल में किस्तों में जमा कर सकते हैं। सुरक्षा राशि 26 माह में जमा हो जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...