लोहरदगा, मई 4 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड मुख्यालय में लंबे समय से बाधित आधार कार्ड से जुड़ी सेवाएं 29 अप्रैल से पुनः शुरू कर दी गई हैं। अब आधार नामांकन, संशोधन (करेक्शन) और अपडेट का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है। सेवा ठप रहने के कारण खासकर दूर-दराज के पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्हें बार-बार जिला कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा था। प्रखंड प्रशासन की पहल के बाद सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। साथ ही आधार कार्यों के सुचारू संचालन के लिए आपरेटर मनीष साहू की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिससे अब लोगों को समय पर सेवाएं मिल सकें। आधार सेवा शुरू होने से सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं और अन्य आवश्यक कार्यों में भी आसानी होगी। अधिकारियों ने बताया कि 29 अप्रैल से सभी आधार ...